हरिद्वार, एआईप्लस स्मार्टफोन भारत में अपने ग्राहकों को बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने के लिए देशभर में अपने सर्विस नेटवर्क को 1,000प्लस सर्विस सेंटर तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके साथ ही, इस दिवाली दिल्ली में अपना पहला एक्सक्लूसिव एआईप्लस सर्विस सेंटर भी शुरू करेगा। अपने फिजिकल सर्विस नेटवर्क के विस्तार के साथ, ब्रांड एआईप्लस असिस्टेंस ऐप भी पेश कर रहा है। यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जहाँ डिवाइस सपोर्ट, सर्विस बुकिंग, टिकट ट्रैकिंग और डिवाइस में आने वाली समस्याओं को दूर करने से जुड़ी मदद जैसी सभी सुविधाएँ एक ही जगह मिलेंगी। इस विस्तार के तहत मौजूदा 800प्लस सर्विस सेंटर के नेटवर्क में 200प्लस नए सर्विस सेंटर जोड़े जाएँगे। इससे देशभर में ब्रांड की आफ्टर-सेल्स पहुँच और बढ़ेगी। फिजिकल और डिजिटल विस्तार का उद्देश्य एआईप्लस ग्राहकों के लिए सर्विस को और आसान बनाना है। ग्राहक सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने से लेकर उसके समाधान की जानकारी देखने तक, पूरी प्रक्रिया को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।
इस घोषणा पर अपने विचार रखते हुए, माधव शेठ, सीईओ, एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस (एआईप्लस स्मार्टफोन), ने कहा, “स्मार्टफोन ब्रांड बनाना सिर्फ डिवाइस तक सीमित नहीं है। एआईप्लस में हमारा मानना है कि असली जुड़ाव डिवाइस खरीदने के बाद शुरू होता है। 1,000प्लस सर्विस टचपॉइंट्स तक पहुँचना, अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर शुरू करना और एआईप्लस असिस्टेंस ऐप पेश करना ग्राहकों के लिए सपोर्ट को और आसान, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम् कदम हैं। हमारा फोकस बिल्कुल स्पष्ट है, हमारे ग्राहक जहाँ भी हों, उन्हें भरोसेमंद सपोर्ट आसानी से मिलता रहे।