मणि महेश यात्रा के बाद माल रोड पर भंडारे का हुआ आयोजन

मसूरी,  मालरोड पर श्री सिरड़ी सांई मंदिर के समीप मणि महेश की यात्रा पूरी करने पर दीपक कुमार व पूजा कुमार ने भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मणि महेश की कठिन यात्रा कर लौटे दीपक कुमार व पूजा ने बताया कि वह पहले आदि कैलाश गये व उसके बाद दूसरे कैलाश मणि महेश गये जो कठिन यात्रा है व दर्शन कर परिवार के साथ देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्रा के बाद भंडारा कराया जाना अनिवार्य होता है जिसके तहत भंडारा किया गया। उन्होंने कहा कि मणि महेश की यात्रा कठिन है, गत वर्ष वहां आपदा आयी व कई लोगों की जीवन लीला समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस बार यात्रा सकुशल पूरी की गयी। उन्होंने कहा कि भोले नाथ की कृपा से दर्शन किए।  इस मौके पर  शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, नागेंद्र उनियाल, भरत सिंह पंवार, देवी गोदियाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, जोगेंद्र कुकरेजा, देवेंद्र उनियाल, राजेश कुमार, राजीव अग्रवाल, महेश चंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *