नरेन्द्रनगर महाविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने हिमालय को बचाने की प्रतिज्ञा ली

नरेंद्रनगर, हिमालय दिवस के अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवरस एवं रेंजरस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारीगण द्वारा हिमालय को बचाने की प्रतिज्ञा ली गई। कार्यक्रम में  हिमालय के संरक्षण हेतु एक जागरूकता रैली महाविद्यालय परिसर से पीटीसी लिंक रोड तक निकाली गई।
एक दिवसीय शिविर के दौरान महाविद्यालय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत गाजर घास, लैंटाना एवं स्थानीय कटीली झाड़ियों की कटाई छटाई की गयी। इस मौके पर  महाविद्यालय  प्राचार्य प्रो0 वी0 एस0  नेगी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए हिमालय के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया। शिविर के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मनोज फोंदनी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रकृति  के सजग प्रहरी के रूप में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रोवर्स संयोजक डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल एवं रेंजर्स संयोजक डॉ अंकिता रावत ने भी वर्तमान में हिमालय के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर डॉ संजय सिंह, डॉ सुधा रानी, डॉ सृचना सचदेवा, डॉ सुशील कगड़ियाल, डॉ सोनी तिलारा, डॉ विजय प्रकाश, डॉ बी पी पोखरियाल, डॉ जितेन्द्र नौटियाल, डॉ नेतराम, अजय एवं सभी कर्चारीगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *