उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीएससी वानिकी के शिक्षार्थियों ने किया वन अनुसंधान संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा, देहारादून स्थित मॉडल स्टडी सेंटर में आयोजित बीएससी वानिकी की कार्यशाला के दौरान शिक्षार्थियों को वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान शिक्षार्थियों ने हर्बेरियम तथा विभिन्न संग्रहालयों का भ्रमण किया। हर्बेरियम भ्रमण के दौरान सुश्री मन्नू सरोज द्वारा विद्यार्थियों को हर्बेरियम संग्रह की प्रक्रिया, हर्बेरियम तैयार करना, पौधों के नमूनों के संरक्षण तथा हर्बेरियम के शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न पौधों के संरक्षित नमूनों का अवलोकन करते हुए उनके वैज्ञानिक उपयोग एवं महत्व को समझा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सिल्वीकल्चर, गैर-काष्ठ वन उत्पाद, कीट विज्ञान तथा टिम्बर म्यूजियम का भ्रमण किया। इस दौरान शिक्षार्थियों को विभिन्न वन उत्पादों, पौधों की प्रजातियों, वानिकी तकनीकों, वन कीटों तथा विभिन्न प्रकार की लकड़ियों एवं उनके उपयोग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

कार्यशाला एवं शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विषय विशेषज्ञों से संवाद करते हुए अपने विषय से संबंधित ज्ञान को व्यावहारिक रूप से समझा। इस अवसर पर डॉ. खष्टी डसीला एवं डॉ. दीप्ति नेगी द्वारा कार्यशाला एवं शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन एवं संचालन किया गया। इस कार्यशाला के द्वारान मॉडल स्टडी सेंटर के प्रभारी निदेशक डॉ. सुभाष रमोला का विशेष सहयोग रहा। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य शिक्षार्थियों को पाठ्यक्रम में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना तथा वानिकी के विभिन्न पहलुओं की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण शिक्षार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *