भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, उत्तराखंड राज्य शाखा कार्यालय में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस परिसर में कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री ने ध्वजारोहण कर तिरंगे राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का गायन किया गया।
समारोह के दौरान भारतीय रेड क्रॉस समिति एवं एड्स कंट्रोल सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस समिति राज्य शाखा के कोषाद्यक्ष श्री मोहन खत्री व कर्मचारी एवं एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सभी कर्मचारी व आशीष नेगी, अनिल सती, राज कुमार, जगबीर रावत, प्रीति रावत, रूपाली शर्मा आदि मौजूद रहे।