पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लौटाया

मसूरी,  पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित व्यक्ति को लौटाया। नागेंद्र पुत्र चेतराम सिंह, निवासी ग्राम ललोटना, टिहरी गढ़वाल, वर्तमान निवासी मॉल रोड, मसूरी द्वारा कोतवाली मसूरी में उपस्थित होकर अपना मोबाइल फोन कहीं गुम हो जाने के संबंध में सूचना दी गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए सीईआईआर ऐप एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत एवं तकनीकी ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल फोन को कोतवाली मसूरी परिसर में आवेदक नागेंद्र पुत्र चेतराम सिंह निवासी ग्राम ललोटना, टिहरी गढ़वाल, वर्तमान निवासी मॉल रोड, मसूरी के सुपुर्द सही-सलामत किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस पाकर आवेदक द्वारा मसूरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गयी। मोबाइल फोन की कीबम लगभग नब्बे हजार आंकी गयी। पुलिस टीम में कांस्टेबल आशीष रावत, महिला कांस्टेबल सुनीता शाह कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही की आमजन द्वारा सराहना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *