देहरादून, भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे एनबीएफसी-एमएफआई में से एक डीजेटी माइक्रोफाइनेंस ने रुद्रपुर, जसपुर, रुड़की और बाजपुर में चार गोल्ड लोन शाखाओं का उद्घाटन कर उत्तराखंड में अपनी उपस्थिति मजबूत की है। इस विस्तार का उद्देश्य इस पूरे राज्य में लोगों, व्यापारियों, स्वरोजगार में लगे पेशेवरों, छोटे कारोबारियों और एमएसएमई के लिए तेज, पारदर्शी और सुरक्षित ऋण तक पहुंच में सुधार लाना है। ये नई शाखाएं, उभरते बाजारों में विश्वसनीय वित्तीय सेवाएं ग्राहकों के करीब लाने की डीजेटी माइक्रोफाइनेंस की रणनीति का हिस्सा हैं। गोल्ड लोन उत्पाद एक सरल डिजिटल प्रक्रिया, न्यूनतम कागजी कार्रवाई और ऋण मंजूरी के साथ 5,000 रुपये के शुरुआती ऋण की पेशकश करता है और दस्तावेजों एवं बंधक पत्र के सत्यापित होते ही 15 मिनटों के भीतर ऋण प्रदान करता है।
डीजेटी माइक्रोफाइनेंस के मुख्य परिचालन अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा, “उत्तराखंड में हमारी चार नई गोल्ड लोन शाखाओं का उद्घाटन, ग्राहकों तक समय पर पारदर्शी और सुरक्षित वित्तीय समाधान लाने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। फिर चाहे वह आपात व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करना हो या एक छोटे व्यवसाय के लिए कार्यशील पूंजी की जरूरत पूरी करनी हो, ऋण तक त्वरित पहुंच एक सार्थक अंतर पैदा कर सकती है। हमारी आसान डिजिटल प्रक्रिया, जबरदस्त सुरक्षा मानकों और ग्राहक सबसे पहले के दृष्टिकोण के जरिए हमारा लक्ष्य इस पूरे राज्य में औपचारिक ऋण तक पहुंच का विस्तार करते हुए एक विश्वसनीय उधारी अनुभव उपलब्ध कराना है।”