शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व के तहत किया पौधारोपण

मसूरी,  शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में आयोजित हरेला कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को फूलों के पौधे वितरित किए व प्रकृति को हरा भरा करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शहर कांग्रेस की ओर से फूलों के पौधे वितरित किए गये।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति को उपहार देने का पर्व है, जिसमें सभी को मिलकर धरा व धरती को बचाने का प्रयास करें, उसे नमन करे जो सबकुछ देती है अगर उसके पोषण का ध्यान नहीं रखा तो संतुलन बिगड़ जायेगा। पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि हरेला पखवाड़ा के तहत कांग्रेस ने कार्य किया। उन्होंने कहा कि पेड़ को बचाना सभी का दायित्व है, आज भले ही फूलों के पौधे दिए लेकिन अगले वर्ष फलदार पेड़ दिए जायेंगे ताकि वह अपने आस पास व जंगल में लगायें ताकि जानवर इसका लाभ ले सके व हरियाली भी बचायी जा सके। इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि हरेला पर्व हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते शुरू किया था। उन्होंने कहाकि हरेला हमारी संस्कृति का पर्व है जिसमें प्रकृति को हराभरा रखने का संदेश देती है।  इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरेला पर्व के तहत पौधे वितरित किए गये, लेकिन उनका संवर्धन व संरक्षण हो सके। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर पेडों का कटान नहीं होना चाहिए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, बीएस नेगी, राजीव अग्रवाल, महिमानंद, राजीव रावत, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, रिया, सौरभ सोनकर, तेजपाल सिंह रौथाण, नागेद्र उनियाल, सोनू, कामिल अली, एजाज अहमद, जगपाल गुसांई आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *