आईडीबीआई बैंक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में तिमाही वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई

देहरादून, आईडीबीआई बैंक लिमिटेड (आईडीबीआई बैंक) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मुंबई में बैठक हुई और उन्होंने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी।
बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्यू1) में 2,115 करोड़ रुपये का शुद्ध फायदा दर्ज किया है, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (क्यू1) में यह 2,007 करोड़ रुपये था। सालाना 5प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही (क्यूवक्यू) 9प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। डिपॉजिट की लागत वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (क्यू1) के 4.84प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्यू1) में 4.59प्रतिशत हो गई है। सालाना 25 बीपीएस और तिमाही में 1 बीपीएस की कमी आई है।
फंड की लागत 2025-26 की पहली तिमाही (क्यू1) के 4.98प्रतिशत से घटकर वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्यू1) में 4.68प्रतिशत हो गई। सालाना 30 बीपीएस और तिमाही में 3 बीपीएस की कमी। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 3166 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में नेट इंटरेस्ट इनकम (ब्याज से हुई कमाई में से ब्याज पर हुए खर्च को घटाकर) बढ़कर 3,486 करोड़ रुपये हो गई। सालाना आधार पर 10 फीसदी की वृद्धि एनआईएम 3.61 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *