इनरव्हील क्लब मसूरी की नई कार्यकारणी को अधिष्ठापित किया गया

मसूरी,  इनरव्हील क्लब की बैठक में नई कार्यकारणी को अधिष्ठापित किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष किरन त्रिपाठी को मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने कॉलर पहना कर अधिष्ठापित किया। एक होटल के सभागार में आयोजित इनरव्हील क्लब मसूरी बैठक में अध्यक्ष साधना साहनी ने मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी सहित अतिथियों व सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी व क्लब अध्यक्ष साधना साहनी ने दीप प्रज्वलित कर व इनरव्हील प्रार्थना से किया गया। कार्यक्रम में गीतू मनचंदा ने मुख्य अतिथि व सदस्यों का अपने संबोधन में स्वागत किया। वहीं इनरव्हील अध्यक्ष साधना साहनी ने वर्ष भर की क्लब गतिविधियों, सेवा कार्यों, क्लब प्रोजेक्टो की विस्तार से जानकारी दी वहीं कोषाध्यक्ष रश्मि कर्णवाल ने वर्ष भर की आय व्यय का ब्योरा सदन में रखा। आईएसओ रीना माथुर ने क्लब फ्लैग एक्सचेंज के बारे में अवगत कराया।
क्लब अध्यक्ष साधना साहनी ने वर्ष भर किए गये सेवा कार्यों व क्लब प्रोजेक्टो में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया व सदस्यों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष किरन त्रिपाठी को कॉलर पहला व पिन लगाकर अधिष्ठापित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नीरजा पांधी ने क्लब सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इनरव्हील क्लब लंबे समय से समाज के जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रहा है व क्लब के विशेष प्रोजेक्टो जिसमें गरीब कन्याओं का विवाह करवाने के लिए पूरे मंडल में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंदों की सेवा करने से जो आत्मिक शांति, सुकून व पुण्य मिलता है वह किसी अन्य कार्य से नहीं मिलता। उन्होंने नई अध्यक्ष किरन त्रिपाठी व उनकी टीम को कार्यभार ग्रहण करने के लिए बधाई दी व अपेक्षा की कि वह क्लब की गौरवमयी परंपरा बनाये रखते हुए समाज हित, क्लब हित में सभी के सहयेाग से कार्य करेगी। उन्होंने नई टीम को उपहार देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष किरन त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद किया व कहा कि वह सभी के सहयोग से इनरव्हील क्लब को समाजसेवा के क्षेत्र में आगे ले जाने का प्रयास करेंगी। इस मौके पर उन्होंने अपने कार्यकाल में किए जाने वाले प्रोजेक्टो पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष शशि मित्तल ने सभी का आभार व धन्यवाद किया। इस मौके पर अध्यक्ष किरन त्रिपाठी, आईपीपी साधना साहनी, पीडीसी नीरजा पांधी, कोषाध्यक्ष रश्मि कर्णवाल, आईएसओ रीना माथुर, एडिटर मनीषी संघल, रीता जैन, अनीता जैन, अल्का जैन, प्रभा अग्रवाल, जैजैवंती कर्णवाल, हर्षदा वोहरा, गीतू मनचंदा, अंजलि मित्तल, अनीता डबराल, शशि मित्तल आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *