मसूरी में 16 जुलाई को निकाली जाएगी भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा

मसूरी, मसूरी में आगामी 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ की पांचवीं रथ यात्रा निकाली जायेगी जो श्री सनातन धर्म मंदिर लंढौर से साढे ग्यारह बजे शुरू होकर गांधी चैक तक जायेगी।
नव मधुबन आश्रम ट्रस्ट ऋषिकेश श्री राधा गोविंद सेवा समिति के प्रतिनिधि हर्ष कुमार ने बताया कि मसूरी में 16 जुलाई को उसी दिन भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जायेगी जिस दिन पुरी में निकाली जाती है। नगर शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होगी जो लंढौर बाजार, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चैक, इद्रमणि बडोनी चैक, शहीद स्थल मालरोड होते हुए गांधी चैक पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जायेगी। रथ को रस्सियों के सहारे खींचा जायेगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। वहीं बताया गया कि रथ यात्रा से पूर्व 12 जुलाई को नगर कीर्तन निकाला जायेगा व लोगों को रथ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *