अन्य प्रदेश के मरीजों से की जाती है जमकर लूट

विकासनगर, जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल, धूलकोट देहरादून द्वारा की जा रही मरीजों से लूट एवं हैवानियत के मामले में तहसील घेराव कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार को सौंपा। नेगी ने कहा कि इस अस्पताल द्वारा हैवानियत एवं लूटपाट की सारी हदें पार कर दी हैं। अस्पताल के चिकित्सकों प्रबंधन द्वारा मरीजों में भय उत्पन्न कर ऑपरेशन के नाम पर लाखों रुपए मरीजों से लूटने का काम किया जा रहा है तथा जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत भी नहीं है, उसको भी जबरन ऑपरेशन की ओर धकेला जा रहा है द्य यहां तक कि मृत मरीजों से भी दवाइयां, स्टेंट एवं वेंटिलेटर आदि के नाम पर लूटा जाता है। अन्य प्रदेश के मरीजों से इस अस्पताल द्वारा जमकर लूटपाट की जाती है। नेगी ने कहा हाल ही में एक माइनर ब्रेन हेमरेज वाले मरीज को उसकी जान का खतरा बताकर तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता बात कर 25 लाख रुपए जमा करने की बात कही, जब उनके द्वारा हमसे संपर्क किया गया तो हमने अन्य स्पेशलिस्ट डॉक्टर से इस बारे में बात कीय उन्होंने बगैर ऑपरेशन किये ही मात्र एक- सवा लाख लाख रुपए में मरीज को ठीक कर एक हफ्ते में ही घर भेज दिया।
ृ अगर ग्राफिक एरा अस्पताल द्वारा इस मरीज ऑपरेशन किया जाता तो न जाने और कितने और ऑपरेशन कर इनको लूटने का काम किया जाता है तथा लास्ट में सॉरी बोलकर इतिश्री कर ली जाती। इसी प्रकार एक अन्य मरीज की मृत्यु हो जाने पर उसके परिजनों से सवा दो लाख रुपए जमा कराने की बात कही कि हमने मरीज को स्टेंट डाले हैं, जब बात हम तक पहुंची तो हमने अस्पताल प्रबंधन को टाइट कियायतब जाकर मात्र 18-20 हजार रुपए में परिजनों को डेड बॉडी सौंपी गयी। इसी प्रकार न जाने कितने ऐसे मामले हैं, जिनमें मरीज व उसके परिजन लाचार होकर लुटते रहते हैं। इसी प्रकार सिफारिश विहीन व अन्य मरीजों से भी लूट की जा रही है।  सूत्र बताते हैं कि आयुष्मान योजना में इलाज के नाम पर भी बड़ी मात्रा में फर्जी तरीके से अपने स्टाफ, मजदूरों व छात्रों का इलाज दर्शाकर सरकार को चूना लगाने का काम किया जा रहा है द्य मोर्चा ने सरकार से आग्रह किया है कि इस लूटपाट एवं हैवानियत को बंद करने, आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े एवं अस्पताल के काले कारनामों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कम करें वरना मोर्चा को न्यायालय की शरण लेनी पड़ेगी। घेराव, प्रदर्शन में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, मोहम्मद आरिफ, के.सी चंदेल, राम सिंह तोमर, अध्यक्ष अमित जैन, मुजीबुर रहमान सलीम, युवराज तोमर हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, रूपचंद, एसएन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट,अशोक कुमार ,दरबान सिंह असवाल, सोमपाल, राजेंद्र पंवार, एमए सिद्दीकी, इदरीश, अकरम सलमानी, वाहिद कुरैशी, अध्यक्ष अतुल हांडा, मान चंद राणा, गुरचरण सिंह, गुलाब सिंह बिष्ट, विनोद पड्ढा, उमराव सिंह, प्रवीण कुमार, मो. नसीम ,निशा खातून, मो.इस्लाम, मो. आसिफ, मनोज राय, सायरा बानो, विक्रम पाल, मन्नान, राघव भल्ला,जसकीरत सिंह, संतोष शर्मा, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, गोविंद सिंह नेगी, बिल्लू गिल्बर्ट, जाबिर,सफीक पांडा , क्रिस्टीना, जयपाल, दिनेश राणा, मेहंदी हसन, शमशाद, ऋषिपाल, गफूर, विनोद टाइट्स, संजय पटेल, कय्यूम,सुषमा, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *