आरजी हॉस्पिटल देहरादून में लगायेगा मेगा प्रिवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग कैंप

देहरादून, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर को बेहतर बनाने और क्रोनिक तथा लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का जल्दी पता लगाने के लिए  आरजी हॉस्पिटल्स 19 और 20 जून को अपनी देहरादून फैसिलिटी में दो दिन के लिए मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन कर रहा है। इस पहल की शुरुआत ऐसे समय में की गई है जब किडनी स्टोन, किडनी की बीमारियाँ, बढ़ा हुआ प्रोस्टेट, फाइब्रॉएड, ओवेरियन सिस्ट, हर्निया, गॉलब्लैडर स्टोन और पाइल्स जैसी बीमारियों का पता तेजी से चल रहा है। अक्सर इन बीमारियों के लक्षण काफी बढ़ जाने के बाद इनका पता चलता है। इस हेल्थ कैंप के माध्यम से आरजी हॉस्पिटल का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, समय पर मेडिकल मदद देना, और लोगों को स्पेशलिस्ट सलाह और जरूरी डायग्नोस्टिक सर्विस ज्यादा आसानी से उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम के तहत कैंप में हिस्सा लेने वालों को अल्ट्रासाउंड स्क्रीनिंग, कम्प्लीट ब्लड काउंट, लीवर फंक्शन टेस्ट, और किडनी फंक्शन टेस्ट जैसी जरूरी डायग्नोस्टिक जांच के साथ-साथ स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन की सुविधा मिलेगी। मेडिकल सलाह के आधार पर पुरुषों के लिए यूरोफ्लोमेट्री और महिलाओं के लिए पैप स्मीयर टेस्टिंग जैसी एक्स्ट्रा स्क्रीनिंग भी की जाएंगी।
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए आरजी हॉस्पिटल्स के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाष ओझा ने कहा, “बहुत सारे मरीज तब तक डॉक्टर से कंसल्ट नहीं करते हैं जब तक कि लक्षण उनकी जिंदगी की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित नही करने लगते हैं। किडनी, यूरिनरी सिस्टम, प्रोस्टेट और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियों का पता जल्दी चलने पर अच्छे से इलाज किया जा सकता है। इस हेल्थ स्क्रीनिंग पहल के जरिए हमारा उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अतिसक्रिय नजरिया अपनाने और छोटी-मोटी परेशानियों के गंभीर कॉम्प्लीकेशंस में बदलने से पहले स्पेशलिस्ट की सलाह लेने के लिए बढ़ावा देना है। लंबे समय तक स्वास्थ्य के नतीजों को बेहतर बनाने के लिए प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सबसे असरदार तरीकों में से एक है, और इस तरह की पहल समुदाय में ज्यादा जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *