पोको ने पेश की पोको सी81 सीरीज

देहरादून,  पोको ने आज पोको सी81 सीरीज़ को लॉन्च करने की घोषणा की है। इस सीरीज़ में पोको सी81 और पोको सी81एक्स शामिल हैं। भरोसेमंद प्रदर्शन, बड़ा शानदार डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी प्रदान करने के लिए बनाई गई, यह नई सीरीज़ उपयोगकर्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करेगी।
पोको सी81 सीरीज़ में बड़ी और आकर्षक स्क्रीन दी गई है, जो आपके रोज़ के देखने के अनुभव को और मज़ेदार बनाती है। पोको सी81 में 6.9 इंच की एचडी$ स्क्रीन है, जबकि पोको सी81एक्स में 6.88 इंच की एचडी$ स्क्रीन दी गई है। दोनों फोन इंटरनेट चलाने, वीडियो देखने और सोशल मीडिया के लिए शानदार तस्वीर देते हैं। 120 एचजेड की तेज़ स्क्रीन रिफ्रेश दर की वजह से स्क्रॉलिंग बिल्कुल चिकनी रहती है और फोन तुरंत प्रतिक्रिया देता है, जिससे इस्तेमाल का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है। लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर ज़ोर न पड़े, इसके लिए इन स्क्रीन को टीयूवी रेनलैंड ने प्रमाणित किया है। इन्हें कम नीली रोशनी, झिलमिलाहट से मुक्ति और शरीर की नींद की लय के अनुकूल (सर्केडियन फ्रेंडली) बनाया गया है। पोको सी81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी दी गई है जो पूरे दिन बिना रुके साथ देती है, और एक बार चार्ज करने पर ये फोन करीब 2 दिन तक चलते हैं। दोनों फोन बॉक्स में मिले चार्जर के साथ 15ॅ की तेज़ चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *