देहरादून, खुशखबरी स्मार्टफोन के शौकीन दून के युवाओं के लिए सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन, रियलमी ने आज रियलमी 16 5जी पेश किया। यह नई जनरेशन के युवा यूज़र्स के लिए बनाया गया है, जो अपनी क्रिएटिविटी, पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के साथ रोजमर्रा की विज़्युअल स्टोरीटैलिंग प्रदर्शित करना चाहते हैं। इसमें ए.आई आधारित ड्युअल 50 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और जबरदस्त सेल्फी इनोवेशन दिए गए हैं। साथ ही 7,000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी के बावजूद अल्ट्रा-लाईट रियलमी 16 5जी मिड-रेंज का सबसे बेहतर स्मार्टफोन है। रियलमी इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, फ्रैंसिस वोंग ने कहा, ‘‘स्मार्टफोन उद्योग में मूल्य रीसेट हो रहे हैं। यूज़र्स हर मूल्य वर्ग में बेहतर फीचर्स चाहते हैं। रियलमी 16 5जी लॉन्च करने का उद्देश्य उनकी इन अपेक्षाओं को पूरा करना है। ए.आई.एम.आर.ए इंडिया के फाउंडिंग चेयरमैन, कैलाश लखयानी ने कहा कि, ‘‘ए.आई.एम.आर.ए (ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर्स एसोसिएशन) के साथ रियलमी ने हमेशा मजबूत और सहयोगपूर्ण संबंध रखा है। यह एसोसिएशन भारत में 1.50 लाख रिटेलर्स और पूरे देश में हमारे रिटेल समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। रियलमी लगातार ऐसे उत्पाद पेश कर रहा है, जो बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप हैं।