ओला इलेक्ट्रिक ने एण्ड आईसीईऐज अभियान किया लॉन्च

देहरादून, ओला इलेक्ट्रिक ने अपने एण्ड आईसीईऐज अभियान की शुरुआत की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को तेजी से अपनाने को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत कंपनी अपने जेन 3 एस 1 एक्स (2 के डब्लूएच) और रोडस्टर एक्स (2. 5 के डब्लूएच) मॉडल्स को मात्र 49,999 की शुरुआती कीमत पर पेश कर रही है। इसके साथ ही पूरे पोर्टफोलियो पर 50,000 तक के लाभ भी दिए जा रहे हैं, जो केवल 31 मार्च तक मान्य हैं। यह पहल ऐसे समय में लाई गई है जब ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, और कंपनी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए सबसे आकर्षक विकल्प बनाना है। इस अभियान के तहत कंपनी ने ग्राहकों के लिए कई भरोसेमंद सुविधाओं की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *