जीआरडी इंस्टीट्यूट ने रखी मल्टीस्पेशलिटी चैरिटेबल हॉस्पिटल की नींव

देहरादून,  जीआरडी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडीकल राजपुर रोड देहरादून ने संस्थान के संस्थापक चेयरमैन स्व. सरदार राजा सिंह के नाम से सरदार राजा सिंह मेमोरियल चैरिटेबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की नींव का पत्थर रखा । यह अस्पताल उत्तराखंड के सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाते हुए उत्तराखंड के वंचित एवं मध्यमवर्गीय परिवारो के लिए पूर्णतः समर्पित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष उत्तराखंड अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर कहां कि,“ निजी क्षेत्र द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास उल्लेखनीय हैं। पहाड़ से प्रतिभा पलायन रोकने और राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में ऐसे पयासो से मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए संस्थान के चेयरमैन सरदार इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उनके पिताजी का हमेशा से यह उद्देश्य रहा था कि संस्था जन हित के लिए निरंतर कार्य करे और समाज के हर वर्ग के लोगों तक हर संभव मदद पहुंचे ! प्रस्तावित अस्पताल में स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ साथ यहां के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में कौशल को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी, जिससे वे कुशल नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रशिक्षक बनकर समाज में अपना योगदान दे सकेंगे। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “ उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं को मेडिकल के पढ़ाई करने के लिए अब अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं है, हम संस्थान के माध्यम से छात्रों के लिए आगामी वर्षो में राज्य में ही सर्वश्रेष्ठ विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराने जा रहे हैं, जहां पर वे अपना प्रशिक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुविधाओं के साथ कर सकते हैं। प्रस्तावित अस्पताल उत्तराखंड में सस्ती और श्रेष्ठ स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति पूर्णतः समर्पित रहेगा। डॉ पंकज चौधरी ने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि सस्थान की निरंतर सफलताओं में मीडिया का परस्पर योगदान रहा है और इस योगदान को संस्था कभी भी भूलेगी नहीं। कार्यक्रम में इस अवसर पर चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, प्रेजिडेंट डॉली ओबेराय, वाईस प्रेजिडेंट सरदार प्रबजी ओबेराय, गुरु राम दास एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टीज, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, शिक्षक एवं छात्र छात्राये उपस्थित रहे। स्वर्गीय सरदार राजा सिंह जी की याद में आज शौक सभा एवं लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमे बढ़ी संख्या में गणमान्य लोगो ने प्रतिभाग किया एवं श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *