मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब का वार्षिक स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह पूरे उत्साह के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर शहर की पांच विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी प्रेस क्लब को प्रेस क्लब विस्तार, साज सज्जा एवं इलेक्ट्रानिक उपकरणों के लिए 11 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।
नगर पालिका सभागार में मसूरी प्रेस क्लब वार्षिक स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूडी, मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का शूरवीर भंडारी ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रशासनिक सेवाओं व साहित्य सर्जन के लिए पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अनिल रतूड़ी, लोक संस्कृति के संवर्धन व बढावा देने के लिए झुमैलों ग्रुप की प्रमिला नेगी, युवा लेखन के लिए गौरी, समाजिक सेवा के लिए संदीप साहनी व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डा. खजान सिंह चौहान को गुलदस्ता, स्मृति चिन्ह, शॉल व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होता है, व मसूरी के पत्रकार वास्तव में अपनी लेखनी के माध्यम से अलग पहचान बनाये हुए है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी कलम के दम पर सरकार बनाने व गिराने की सामर्थ रखते है वहीं निष्पक्ष लिखकर सरकार की कमियों को उजागर करते हैं। उन्होंने मसूरी प्रेस क्लब को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में कार्य करने के साथ ही सामाजिक दायित्वों के निर्वहन सहित साहित्य सर्जन का भी कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से समाज को जगाने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में निष्पक्ष होकर कार्य करता है। उन्होंने मसूरी प्रेस क्लब का विशेष आभार व्यक्त किया कि वह समाज के अच्छे कार्य करने वालों को सम्मानित कर प्रेरणा देने का कार्य भी कर रहे है।
इस मौके पर उन्होंने प्रेस क्लब के विस्तार में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम को, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व डीजीपी अनिल रतूडी, नेहा जोशी, उत्तराचंल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने मसूरी से दिखने वाला हिमालय श्रृंखला का चित्र मुख्य अतिथि, गंगोत्री का चित्र पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, व उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष को हिमालय का चित्र भेंट किया। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्य क्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सूरत सिंह रावत व मोहसिन तन्हा ने किया। इस मौके पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन राधा रतूडी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भगवती प्रसाद कुकरेती, पूर्व डीआईजी एसपी चमोली, क्रिस उनियाल, समीर शुक्ला, रजत कपूर, डा. संतोष नेगी, उत्तराचंल प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, पूरण जुयाल, बीएस नेगी, प्रदीप भंडारी, राकेश अग्रवाल, प्रदीप सिगरोहा, धर्मपाल पंवार, सचिन पंवार, विवेक बहुगुणा, निधि बहुगुणा, कमल शर्मा, नत्थी नौटियाल, डा. मनोज रयाल, बिजेंद्र पुंडीर, हरीश कालरा, दीपक रावत, तान्या सैली, उपेद्र लेखवार, आशीष भटट, नरेश नौटियाल, धमेंद्र धाकड़, अजीत कुमार, शिव अरोड़ा, डा. नीरज सिंघल, सुमित कंसल, मोहन कैंतुरा, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।