देहरादून, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 23.03.2026 को महासंघ के पदाधिकारियों की शासन के साथ हुई वार्ता में समस्याओं पर कोई सहमति न बन पाने के कारण शाखा देहरादून के सदस्यों द्वारा लोक निर्माण विभाग, विभागाध्यक्ष परिसर के सम्मुख लगातार दूसरे दिन हड़ताल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। हड़ताल कार्यक्रम की अध्यक्षता इं० मुकेश रतूड़ी एवं मंच संचालन शाखा सचिव, इं० सुमित जगूड़ी द्वारा किया गया।
शासन में कल हुई वार्ता विफल होने के पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष इं० आर०सी० शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि मांगों पर शासनादेश जारी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जायेगा एवं महासंघ महासचिव इं० वीरेंद्र गुसाईं द्वारा अवगत कराया गया कि विभिन्न विभागों में वर्ष 2013 के बाद नियुक्त अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा के पश्चात् प्रथम ए०सी०पी० 5400 का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त अभियांत्रिक विभागों के सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सदस्यों का कहना है कि यदि महासंघ की मांगें नहीं मानी गई, तो आवश्यक सेवाओं को भी बाधित कर दिया जायेगा।
प्रमुख मांगें/समस्याएं—
1- कनिष्ठ अभियंता की लंबे समय से अनिस्तारित वेतन विसंगति।
2- डिप्लोमा इंजीनियर्स को क्रमशः 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा उपरांत पदोन्नत वेतनमान (ए०सी०पी०) का लाभ दिया जाय।
3- 2014 के बाद नियुक्त कनिष्ठ अभियंताओं को प्रथम (ए०सी०पी०) के रूप में 5400 ग्रेड पे का लाभ दिया जाय।
4- पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण कर राजकीयकरण किया जाय।
5- डिप्लोमा इंजीनियर्स को सहायक अभियंता से उच्चतर पदों पर पदोन्नति हेतु समानांतर गैलरी का सृजन किया जाय।
6- बाहरी कार्यदाई संस्थाओं को प्रदेश में निर्माण कार्य आवंटित करने पर अंकुश लगाया जाय।
7- 2005 के उपरांत नियुक्त डिप्लोमा इंजीनियर्स को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाय।
8- तीनों ऊर्जा निगमों में राजकीय विभागों की भांति प्रोन्नति सीमा 40 से बढ़कर 50 प्रतिशत किया जाय।
हड़ताल कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्रांतीय अध्यक्ष इं० आर सी शर्मा, प्रांतीय महासचिव इं० वीरेंद्र गुसाईं, पूर्व महासंघ अध्यक्ष एवं संरक्षक इं० यू०एस० मेहर, घटक संघ अध्यक्ष इं० छब्बील दास सैनी, इं० चितरंजन जोशी, इं० अनिल पंवार, घटक संघ महासचिव इं० मुकेश रमोला, इं० शान्तनु शर्मा, इं० अरविन्द प्रताप, इं० बी०सी० जोशी, इं० राजेन्द्र सिंह रावत, इं० दीपक बहुगुणा, मण्डल अध्यक्ष इं० आशीष यादव, इं० सोबन राणा, इं० सुरेन्द्र श्रीकोटी, इं० सरीन कुमार, इं० अमर सिंह, इं० विवेक पुरोहित, इं० दीपचन्द्र नवानी, इं० मुकेश कुमार, इं० मुकेश कोहली, इं० शरद टम्टा, इं० होशियार सिंह, इं० शरद कुमार, इं० अमित सेमवाल, इं० निर्मल सिंह एवं इं० सुदर्शन सिंह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
संलग्न:- महासंघ का 27 सूत्रीय मांगपत्र।