पीएनबी ने अपने 132वें स्थापना दिवस से पूर्व ‘पीएनबी सोल्जरथॉन’ की घोषणा की

देहरादून, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपने द्वारका स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में ’ पीएनबी  सोल्जरथॉन 2026’ की घोषणा की, जो बैंक के 132वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोहों की शुरुआत का प्रतीक है। यह पीएनबी की इस प्रतिष्ठित मैराथन का दूसरा संस्करण है और इस वर्ष, यह हाफ मैराथन ’सोल्जरथॉन’ थीम के तहत आयोजित की जा रही है, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान के प्रति बैंक की अटूट प्रतिबद्धता के साथ-साथ फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराती है।
प्री-लॉन्च समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर डॉ. सुरेंद्र पूनिया (वीएसएम), लिम्का बुक रिकॉर्ड होल्डर और भारतीय सेना के पूर्व स्पेशल फोर्सेस अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर बैंक के एमडी एवं सीईओ अशोक चंद्र, कार्यपालक निदेशकगण, वरिष्ठ अधिकारी, सशस्त्र बलों एवं पूर्व सैनिक समुदाय के प्रतिनिधि और मैराथन धावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *