देहरादून, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गोवा में इंडिया एनजÊ वीक 2026 के दौरान जियो-बीपी के स्टाल का दौरा किया, जहां क्रांतिकारी एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल प्रदर्शित किया गया था। जियो-बीपी का एक्टिव पेट्रोल इंजन के महत्वपूर्ण हिस्सों को साफ करने, इंजन की क्षमता को बहाल और सुरक्षित रखने, और वाहन चालकों को सामान्य पेट्रोल की तुलना में सालाना लगभग 100 किमी’ तक अधिक दूरी तय करने में मदद करने के लिए बनाया गया है। और यह सब बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध है।
इस क्रांतिकारी उत्पाद पर बात करते हुए जियो-बीपी के चेयरमैन श्री सार्थक बेहुरिया ने कहा, “भारतीय वाहन चालक ऐसे फायदे चाहते हैं जो रोजमर्रा में साफ दिखाई देंकृजैसे स्मूथ चलने वाला इंजन, ज्यादा भरोसेमंद परफॉर्मेंस, कम मेंटेनेंस और उसी ईंधन खर्च में ज्यादा किलोमीटर। जियो-बीपी एक्टिव टेक्नोलॉजी के साथ हम ऐसा पेट्रोल लेकर आए हैं जो चलते-चलते इंजन को साफ करता है और नुकसानदायक जमाव को हटाने में मदद करता है। “हमारा उद्देश्य उन्नत फ्यूल टेक्नोलॉजी को सभी के लिए सुलभ बनाना है, ताकि हाई-परफॉर्मेंस इंजन सफाई को एक मानक सुविधा के रूप में उपलब्ध कराया जा सके और पूरे भारत के ग्राहक हर दिन इसका लाभ उठा सकें।” इस पर आगे बोलते हुए, जियो-बीपी के सीईओ अक्षय वाधवा ने कहा, “आज गोवा में आयोजित इंडिया एनजÊ वीक 2026 में हमने दो मोटरसाइकिलें एक साथ प्रदर्शित की हैंकृएक जो एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल पर चली है और दूसरी जो सामान्य पेट्रोल पर। आधुनिक बोरोस्कोप इमेजिंग के जरिए एक्टिव टेक्नोलॉजी पेट्रोल की इंजन सफाई क्षमता साफ दिखाई देती है।