डिलीवरी पार्टनर्स के लिए उन्नत सुरक्षा पहल शुरू

देहरादून, नेशनल रोड सेफ्टी मंथ  और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सड़क सुरक्षा अभियान (एसएसए) 2026 के अवसर पर, भारत के अग्रणी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने आज अपने डिलीवरी पार्टनर्स की सड़क पर सुरक्षा और आपात स्थिति की तैयारी को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा पहलों की घोषणा की। इस पहल के तहत, इंस्टामार्ट ने टमबत्मच के साथ साझेदारी की है, जिसके अंतर्गत एक दो-स्तरीय सुरक्षा कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें एक इमरजेंसी क्यूआर कोड सॉल्युशन और निवारक वाहन जांच शामिल है।
इस साझेदारी के केंद्र में टमबत्मच द्वारा संचालित है। यह एक क्यूआर और एनएफसी आधारित सुरक्षा टूल है, जो डिलीवरी पार्टनर्स को दुर्घटना, वाहन खराब होने या सड़क पर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रमाणित अलर्ट भेजने की सुविधा देता है।   यह पायलट प्रोजेक्ट वर्तमान में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, चंडीगढ़, जयपुर, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मोहाली, जीरकपुर, पंचकुला, खरार और देहरादून में चल रहा है। इस पहल पर बात करते हुए, इंस्टामार्ट के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अंकित जैन ने कहा, “हमारे डिलीवरी पार्टनर्स हमारे हर काम की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी। टमबत्मच के को-फाउंडर रजत सोनी ने कहा, “डिलीवरी पार्टनर्स अपना अधिकांश समय सड़कों पर बिताते हैं, और सुरक्षा उपाय व्यावहारिक, तेज और वास्तविक परिस्थितियों के लिए बने होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *