बंधन म्यूचुअल फंड ने दो ईटीएफ फंड ऑफ फंड्स लॉन्च किए

देहरादून, बंधन म्यूचुअल फंड ने बंधन गोल्ड ईटीएफ एफओएफ और बंधन सिल्वर ईटीएफ एफओएफ लॉन्च करने की घोषणा की है, ये दो ओपन-एंडेड स्कीम हैं जिन्हें निवेशकों को सोने और चांदी में निवेश करने का एक आसान, पारदशÊ और किफायती तरीका प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नए फंड ऑफर (एनएफओ) सोमवार, 12 जनवरी 2026 को खुलेंगे और मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को बंद होंगे।
विशाल कपूर, सीईओ, बंधन एएमसी, सीईओ, ने नए फंड्स के लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सोना और चांदी पोर्टफोलियो डावसÊफिकेशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन निवेशक इन एसेट्स तक कैसे पहुंचते हैं, यह मायने रखता है। फिजिकल मेटल में अक्सर शुद्धता, मेकिंग चार्ज, स्टोरेज और रीसेल को लेकर अनिश्चितताएं होती हैं, जबकि ईटीएफ के लिए डीमैट खातों की आवश्यकता होती है जिनका उपयोग अभी भी कई निवेशक नहीं करते हैं। फंड ऑफ फंड (एफओएफ) स्ट्रक्चर्ड डीमैट आवश्यकताओं जैसी बाधाओं को दूर करती है, एंट्री पॉइंट को 1,000 तक कम करती है, और 100 से शुरू होने वाली एसआईपी के माध्यम से अनुशासित निवेश को सक्षम बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *