ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में इन दिनों यात्रियों की खूब भीड़

रुद्रप्रयाग, शीतकालीन यात्रा में अभी तक 12 हजार के करीब तीर्थ यात्री बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। मंदिर में इन दिनों खूब चहल पहल है।
केदारनाथ धाम के कपाट अक्टूबर में बंद हो गये थे। जिसके बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओम्कारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान हो गयी थी। दो माह में 12 हजार तीर्थ यात्री ओम्कारेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। ऊखीमठ में स्थित ओम्कारेश्वर मंदिर में बाबा केदार शीतकाल के 6 माह विराजते हैं। इस स्थान पर दर्शन करने से एक साथ पंच केदारों के दर्शन करने का पुण्य मिलता है। इसलिए इसे पंच केदार शीतकालीन गद्दीस्थल कहा जाता है। मान्यता है की जो भक्त केदारनाथ धाम नहीं जा सकता है, वो यहां पर दर्शन कर केदारनाथ धाम जैसा पुण्य अर्जित कर सकता है। वर्ष भर यहां तीर्थ यात्री आते रहते हैं। मंदिर के निकट अनिरूद्ध-उषा विवाह मंडप भी स्थित है। जिसके भी भक्त दर्शन करते हैं। यह विवाह स्थल अब वेडिंग डेस्टिनेशल के रूप में भी विकसित हो रहा है। इन दिनों पर्यटक स्थल चोपता आने-जाने वाले तीर्थ यात्री ओंकारेश्वर मंदिर भी पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर में खूब चहल-पहल है और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *