रुद्रप्रयाग, पंचायती राज विभाग के तत्वधान में रुद्र हिमालय जन जागृति समिति द्वारा विकासखंड अगस्त्यमुनि व जखोली में न्याय पंचायत वार अगस्त्यमुनि,जवाड़ी, भीरी, चन्द्रापुरी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक द्वारा पंचायत राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2025-2026 का आधारभूत प्रशिक्षण, पंचायत प्रतिनिधियों का क्षमता विकास, ई ग्राम स्वराज व यूसीसी ग्राम पंचायत का सतत विकास जीपीडीपी व स्वरोजगार सहित पंचायत के अन्य मुख्य बिंदुओं पर समग्र जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पंचायती राज निदेशक निधि यादव वह जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत ने भी सभी पंचायत प्रतिनिधियों को अनेक जानकारियां दी।