देहरादून, बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिवीजन, बहुप्रतीक्षित लव, सेक्स और धोखा 2 की अपनी घोषणा के बाद से ही सुर्खियों में है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त रोमांच शुरु से ही था, लेकिन जब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर शूटिंग शुरू करने की घोषणा की तो ये उत्साह और भी बढ़ गया। अब, उत्साह को बढ़ाने के लिए, मेकर्स ने नई रिलीज की तारीख, 19 अप्रैल 2024 का खुलासा करते हुए एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर जारी किया है।
इससे पहले, कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 24 की तीसरी तिमाही के लिए मजबूत अर्निंग रिपोर्ट की थी। नौ महीने का कंसोलिडेटेड एबिटा 243ः बढ़कर रु. 43.7 करोड़ रुपये हुआ, जबकि एटीएल कंटेंट लाइब्रेरी 118 से अधिक थी। ग्रुप ने रेवेन्यू में 8.5ः की वृद्धि दर्ज की, जो फाइनेंशियल ईयर 23 के नौ माह में 448.3 करोड़ रुपये के मुकाबले फाइनेंशियल ईयर 24 के नौ माह में 490.0 करोड़ रुपये दर्ज की गई। फाइनेंशियल ईयर 24 के नौ माह में ग्रुप लेवल पर एबिटा प्रॉफिट 43.7 करोड़ रुपये रहा, वहीं वित्त वर्ष 2023 में 9 महीने में एबिटा लॉस 30.6 करोड़ रुपये दर्ज हुआ, यह ऑपरेशनल एक्सीलेंस और बिजनेस सेग्मेंट्स, विशेष रूप से ग्रुप के डिजिटल बिजनेस में स्ट्रेटिजिक कॉस्ट को तर्कसंगत बनाने पर ग्रुप के निरंतर फोकस को दर्शाते हैं। इन स्ट्रेटिजिक मानदण्डों ने कंपनी को एबिटा स्तर पर महत्वपूर्ण सुधार हासिल करने में सक्षम बनाया और आगे चलकर इससे सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। फाइनेंशियल ईयर 24 के नौ माह में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 22.0 करोड़ रुपये रहा और पिछली तुलनात्मक अवधि अर्थात फाइनेंशियल ईयर 23 के नौ माह में तुलनात्मक रूप से लॉस आफ्टर टैक्स 45.7 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।