संजीवनी यूनाइटेड अगेंस्ट कैंसर ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

हरिद्वार, फेडरल बैंक होर्मिस मेमोरियल फाउंडेशन और न्यूज18 नेटवर्क ने नॉलेज पार्टनर टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर ‘संजीवनीः यूनाइटेड अगेंस्ट कैंसर’ कार्यक्रम के दूसरे चरण के तहत कैंसर जागरूकता पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सभी प्रमुख हितधारकों, उद्योग के नेताओं और शीर्ष नौकरशाहों को एक मंच पर एक साथ लेकर आया और सभी ने जागरूकता बढ़ाने और कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाने के बारे में चर्चा की।
फायरसाइड चौट सेशन में बोलते हुए, बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘संजीवनीः यूनाइटेड अगेंस्ट कैंसर’ पहल की राष्ट्रीय एम्बैस्डर विद्या बालन ने कहा, ज्यादातर लोगों की तरह, मैं भी हमेशा से कैंसर से डरती रही हूं। यह एक ऐसी दिशा थी जिस ओर मैं कभी नहीं देखना चाहती थी लेकिन दो साल पहले जब मेरे किसी प्रियजन को इस बीमारी का पता चला तब मजबूरी में मुझे इसका सामना करना पड़ा। तब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि इस बीमारी का पता जल्दी चल गया था, इसलिए वह तुरंत इलाज करवा सके और इसलिए आज वह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। कैंसर का डर इतना ज्यादा है कि यह अक्सर हमें इस तथ्य की वास्तविकता से अंधा कर देता है कि नियमित जांच और शुरुआती चरण में इसकी पहचान बीमारी को हराने में हमारी मदद कर सकता है। इसलिए जब नेटवर्क 18 इस अभियान के लिए मेरे पास आया, तो मुझे लगा कि यह कुछ ऐसा काम है जो मुझे करना चाहिए। इसके बाद मैंने लोगों को नियमित रूप से जांच करवाने के लिए प्रेरित करने में अपनी आवाज का इस्तेामाल करने और ऐसा करके उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *