देहरादून, टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर ने त्यौहारी उत्साह को ध्यान में रखते हुए, टोयोटा ग्लैंजा के फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन की शुरुआत की घोषणा की। ग्राहक अब डीलर द्वारा फिट किए गए टोयोटा जेनुइन एक्सेसरी (टीजीए) पैकेज का आनंद ले सकते हैं। इसे इस त्यौहारी अवधि के दौरान ग्लैंजा की बेहतर स्टाइल, प्रदर्शन और आराम के साथ उनके ड्राइविंग अनुभव को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अपनी उन्नत तकनीक, आकर्षक डिजाइन और उच्च ईंधन दक्षता के लिए 2019 से जानी-पहचानी सीमित संस्करण वाली टोयोटा ग्लैंजा 13 विशेष टीजीए पैकेज से युक्त है जो 20,567 रुपये मूल्य के हैं। वाहन की प्रीमियम खासियतें-क्रोम और ब्लैक बॉडी साइड मोल्डिंग, बैक डोर गार्निश क्रोम और ओआरवीएम गार्निश क्रोम अलग से जानी-पहचानी हैं। अन्य खास बातों में अतिरिक्त आराम के लिए 3डी फ्लोरमैट, डोर वाइज़र प्रीमियम और नेक (गर्दन के लिए) कुशन (ब्लैक और सिल्वर रंगों में) शामिल हैं। टोयोटा ग्लैंजा की स्टाइलिश अपील को रियर बम्पर, फेंडर के साथ-साथ रियर रिफ्लेक्टर और वेलकम डोर लैंप पर क्रोम गार्निश के साथ और भी समृद्ध किया गया है, जो इसे एक प्रीमियम टच देता है।
टोयोटा ग्लैंजा के फेस्टिव लिमिटेड एडिशन की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर के सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर ने कहा कि हमारा लक्ष्य टोयोटा ग्लैंजा के फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन की शुरुआत के साथ इस त्योहारी सीजन के दौरान अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त उत्साह लाना है। ग्लैंजा को हमेशा से ही इसके डायनैमिक-स्पोर्टी डिजाइन, उन्नत फीचर्स और बेहतरीन प्रदर्शन के मिश्रण के लिए सराहा गया है तथा इस सीमित संस्करण के साथ हम इसके आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं।