देहरादून, विरासत और अभिनव का आदर्श रूप पेश करने के लिए विशेष पहचान रखने वाले जापानी फैशन ब्रैंड, ओनित्सुका टाइगर, ने देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून में अपना पहला स्टोर लॉन्च किया है। लॉन्च इवेंट के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। 1500 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्र में फैले हुए इस नए रिटेल डेस्टिनेशन में स्प्रिंग समर 24 कलेक्शन की पेशकश विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस स्टोर में ग्राहकों को ओनित्सुका टाइगर की अनूठी शैली और शिल्प कौशल से रूबरू होने का मौका मिलेगा। देहरादून में लॉन्च हुए इस स्टोर के साथ ब्रैंड ने भारत में 11 स्टोर्स का आँकड़ा पार कर लिया है।
ओनित्सुका टाइगर के देहरादून स्टोर लॉन्च का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी की उपस्थिति थी। सिद्धार्थ की जीवंत और गतिशील युवा शैली ओनित्सुका टाइगर के हाई फैशन मिनिमलिज्म के साथ सहजता से मेल खाती है। स्टोर में उपलब्ध विशेष कलेक्शन के बारे में बात करते हुए, सिद्धांत चतुवेर्दी ने कहा कि मैं देहरादून में पहले स्टोर के लॉन्च के लिए ओनित्सुका टाइगर जैसे एथलेजर ब्रैंड के साथ जुड़कर रोमांचित हूँ। एसएस 24 कलेक्शन को मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत पसंद करता हूँ, क्योंकि यह फ्लोरल प्रिंट्स और अन्य खूबसूरत एलिमेंट्स का बेहद शानदार मिश्रण पेश करता है। चाहे बात आइकॉनिक मेक्सिको 66 स्नीकर्स की हो या चिक एंकल बूट्स की, यह सम्पूर्ण कलेक्शन ओनित्सुका टाइगर की विरासत को आज के फैशन ट्रेंड्स के साथ सहजता से मिलाने की क्षमता को दर्शाता है।