देहरादून, अमेजन ने आज जारी अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 में कई उपलब्धियां हासिल करने की घोषणा की। इस शॉपिंग इवेंट ने ग्राहकों की बचत, शॉपिंग वॉल्यूम, सेलर की सफलता और डिलीवरी स्पीड के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं कृ जिसने अब तक 393 करोड़ से अधिक ग्राहकों की विजिट दर्ज की हैं। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 ने लाखों ग्राहकों को ऐतिहासिक बचत प्रदान की है, जिसमें डील्स, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, कैशबैक, अमेजन पे रिवॉर्ड्स, मुफ्त प्राइम डिलीवरी और अन्य माध्यमों से 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की बचत संभव हुई है, जिसने उत्सव की खरीदारी के दौरान ग्राहक मूल्य का एक नया पैमाना स्थापित किया है। इवेंट के दौरान खरीदी गई हर 3 यूनिट में से 1 यूनिट पर कैशबैक रिवॉर्ड मिला। इस त्योहारी सीजन में अधिक ग्राहकों ने प्राइम को चुना, जिसके तहत अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 में अमेजन. इन पर किसी भी शॉपिंग इवेंट के लिए अब तक के सबसे अधिक प्राइम साइन-अप दर्ज किए गए। प्राइम मेंबर्स को अमेजन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिलना जारी रहा, जिन्होंने प्राइम-ओनली ऑफर्स के माध्यम से सालाना 10 गुना से अधिक की बचत की। प्राइम मेंबर्स ने अब तक की सबसे तेज डिलीवरी का भी अनुभव किया, जिसमें सेम-डे डिलीवरी में 3.6 गुना की वृद्धि देखी गई कृ जिसमें मिनटों और घंटों में होने वाली डिलीवरी भी शामिल हैं। अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा, “देश भर के ग्राहकों को अपनी त्योहारी आकांक्षाओं को पूरा करने और विभिन्न प्रोडक्ट श्रेणियों स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच से लेकर एथनिक वियर, फेस्टिव डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, रोजमर्रा की जरूरी चीजों और अन्य में अपग्रेड करने के लिए ।उं्रवद.पद को चुनते देखना बेहद सुखद रहा है। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक वर्ष रहा है, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में शॉपिंग वॉल्यूम में 50ः से अधिक की उच्चतम वृद्धि दर्ज की गई है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम ग्राहकों को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की अब तक की सबसे बड़ी बचत कराने, किसी भी शॉपिंग इवेंट की तुलना में सबसे अधिक नए प्राइम मेंबर्स का स्वागत करने, अपने विक्रेताओं के लिए रिकॉर्ड वृद्धि लाने और देश भर में अपनी अब तक की सबसे तेज गति से उत्पादों को डिलीवर करने में सक्षम रहे हैं।