मुख्यमंत्री को मसूरी शरदोत्सव का निमंत्रण दिया

मसूरी,  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष मसूरी मीरा सकलानी, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला व उनसे मसूरी में आगामी छह अक्टूबर से होने वाले शरदोत्सव में आने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने उन्हें मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और अन्य सामाजिक विषयों से अवगत कराया। इस मौके पर रजत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा देवभूमि उत्तराखंड और विशेषकर मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, पेयजल योजनाओं, रोजगार, युवा कल्याण और पर्यटन विकास को लेकर बेहद संवेदनशील रहते हैं तथा हर संभव विकास कार्यों के प्रति सजग रहते है। इस मौके पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने  मुख्यमंत्री को मसूरी शरदोत्सव 2026 में आने का निमंत्रण दिया व कहा कि मसूरी का ऐतिहासिक शरदोत्सव लंबे समय के बाद आयोजित किया जा रहा है जिससे सभी स्थानीय नागरिकों और कलाकारों में भारी उत्साह है। जिस पर मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए मसूरी आने का भरोसा दिया। इस मौके पर नगर पालिका सभासद जसबीर कौर, मनोनीत सभासद कुशाल राणा, प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र रावत, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *