शिवसेना उत्तराखंड ने 70 बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवसेना उत्तराखंड द्वारा एक चैरिटेबल स्कूल के 70 बच्चों का आंशिक भार उठाते हुए उनके साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना रहा।
शिवसेना प्रदेश प्रमुख श्री सागर रघुवंशी जी ने कहा, “जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के लिए सहयोग करना हमारा सामाजिक दायित्व है। शिवसेना आगे भी ऐसे कार्य करती रहेगी।”
प्रदेश प्रवक्ता श्री संजीव दत्त मैठाणी जी ने कहा, “बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाना हमारे लिए गर्व और खुशी का अवसर है। समाज के हर बच्चे को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।”
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मनोज सरीन जी ने कहा, “बच्चों के उत्साह और मुस्कान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग जारी रहेगा।”
प्रदेश महासचिव श्री सुमित चौधरी जी ने कहा, “हर बच्चे को शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। जरूरतमंद बच्चों के लिए शिवसेना हमेशा तत्पर रहेगी।”
जिला सचिव श्री आयुष पासवान जी ने कहा, “बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”
देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री मनजीत भट्ट जी  ने कहा, “बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।”
इस अवसर पर उपस्थित रहे
प्रदेश प्रचारक शिवम कुमार युवा सेना महानगर मनोज रावत वरिष्ठ शिव सैनिक रोशन गर्ग जी शिवम, महेंद्र प्रसाद,  सुजल एवं दीपक लाम्बड़िया सहित शिवसेना के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *