देहरादून, ग्राहकों के खरीदारी करने, खर्च करने और भुगतान करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। आज डिजिटल लेन-देन केवल एक ही माध्यम या समय तक सीमित नहीं है दृ ग्राहक अब रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने, यात्रा की बुकिंग करने, बिलों का भुगतान करने या रोजमर्रा के खर्चों को संभालने के लिए लगातार डिजिटल लेन-देन कर रहे हैं। वहीं, बढ़ते डिजिटल उपयोग ने धोखाधड़ी करने वालों के लिए भी नए अवसर पैदा कर दिए हैं, जिसके चलते वे अधिक उन्नत तरीकों का इस्तेमाल करके अनजान उपयोगकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।
आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, कार्ड और इंटरनेट से होने वाली धोखाधड़ी के मामले देश में रिपोर्ट किए गए कुल धोखाधड़ी के मामलों में लगभग 74 प्रतिशत थे, ये वित्तीय धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा सामने आने वाले तरीकों में से एक हैं। ऐसी घटनाओं से लोगों को पैसों का नुकसान, परेशानी और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन घटनाओं की बढ़ती संख्या यह बताती है कि जागरूकता और सुरक्षित डिजिटल वित्तीय तरीकों को अपनाना बहुत जरूरी है। ग्राहक-केंद्रित वित्तीय संस्थाएं जैसे एसबीआई कार्ड ग्राहकों की सुरक्षा और बेहतर अनुभव के लिए आधुनिक तकनीक, मजबूत सुरक्षा सुविधाओं, 24Û7 लाइव चैट सहायता और पूरे इकोसिस्टम में ग्राहक जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसी के साथ, ग्राहकों के लिए भी जरूरी है कि वे सतर्क और सावधान रहें तथा समझदारी भरी आदतें अपनाएं, ताकि धोखाधड़ी की घटनाओं से बचा जा सके और उन्हें कम किया जा सके।