संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के तहत सफाई अभियान चलाया

मसूरी। संत निरंकारी सदगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण में मसूरी में भी जल सरंक्षण व पर्यावरण संरक्षण के तहत सफाई अभियान चलाया गया जिसमें मसूरी के स्वंय सेवकों ने कैमल बैक रोड व मालरोड पर सफाई स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें तीन कुंतल कूडा 25 बैगों में  एकत्र किया।
संत निंरकारी मिशन ने मसूरी में जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के दिशा निर्देश में बाबा हरदेव सिंह मार्ग कैमल बैक रोड व मालरोड पर 70 से अधिक स्वयं सेवकों ने सफाई अभ्यिन में भाग लिया। संत निरंकारी मिशन यूनिट 561 के सेवादल अधिकारी संचालक सुमित कंसल ने बताया कि जल सरंक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन अमृत के तहत पूरे देश के 15सौ से अधिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस पहल का मूल उददेश्य समाज को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है, जल केवल संसाधन नहीं बल्कि जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है जिसको बचाना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है। मिशन ने बाबा हरदेव की प्रेरणा व शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का सूत्रपात वर्ष 2023 में किया था। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं, एवं झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु समर्पित इस जन आंदोलन ने गत तीन सालों में सेवा समर्पण, और सहभागिता की अदभुत मिसाल प्रस्तुत की। जिससे समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता और सहभागिता के प्रति चेतना का विस्तार कर सकें। सदगुरू माता सुदीक्षा महाराज का संदेश सदैव यही रहा है कि हम इस धरती को आने वाली पीढियों के लिए पहले से अधिक सुंदर, स्वच्छ और संतुलित रूप में संजोकर रखें। स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान उसी पावन संकल्प का सजीव प्रतीक है जो मानव को प्रकृति समाज और आत्मा से जोडते हुए करूणा, संतुलन और सौहार्द से परिपूर्ण भविष्य की ओर मार्गदर्शन करता है। सफाई अभियान में सेवादल अधिकारी व संचालक सुमित कंसल, शिक्षक हरपाल खत्री, महिला इंचार्ज श्रुति कोहली, डा. प्रेम चंद, जगपाल सिंह, टोनी सैनी एवं साध संगत सेवादल सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *