बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने आईइन्घ्वेस्घ्ट अल्टिमा और नया मिड कैप फंड लॉन्च किया

देहरादून, बंधन ग्रुप की जीवन बीमा कंपनी, बंधन लाइफ इंश्योरेंस ने एक नया यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप)‘आईइन्घ्वेस्घ्ट अल्टिमा’लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया और आकर्षकमिड-कैप फंड भी पेश किया है जो निवेशकों को भारत की सबसे आशाजनक मिड-साइज कंपनियों में निवेश का अवसर देता है। यह नया फंड 10 रुपये के एनएवी(एनएवी) पर लॉन्च किया गया है और 18 फरवरी तक निवेश के लिए खुला रहेगा।
बंधन लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, सैबल घोष ने कहा हमारा मिड कैप फंड मजबूत बैलेंस शीट, सशक्त लीडरशिप और स्केलेबल बिज़नेस मॉडल वाली क्वॉलिटी कंपनियों पर फोकस करता है, जिनका रिटर्न ऑन इक्विटी संतुलित और उचित है।
आईइन्घ्वेस्घ्ट अल्टिमा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह ग्राहकों को संपत्ति बढ़ाने में मदद करने के साथ-साथ उनके प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा भी प्रदान करता है। नए फंड लॉन्च के अलावा,यह प्लान ग्राहकों को बंधन लाइफ के अन्य5-स्टार और 4-स्टार रेटेड टॉप-परफॉर्मिंग फंड्स’ तक पहुंच देता है, जिन्होंने इंडस्ट्री बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है।
बंधन लाइफ आईइन्घ्वेस्घ्ट अल्टिमा प्लान में एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट राइडर,लॉयल्टी रिवॉर्ड्स,औरपॉलिसी के 15वें वर्ष से मॉर्टेलिटी शुल्क की 100 प्रतिशत वापसीजैसी अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं। यह प्लान खास तौर पर 30 से 50 वर्ष की आयु के उन ग्राहकों के लिए उपयुक्त है,जो बाजार जोखिम को समझते हैं और सालाना 2 लाख रुपये या उससे अधिक का निवेश कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *