मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने ‘पीएम ई-ड्राइव’ सर्टिफाईड इलेक्ट्रिक ट्रक डिलीवर किया

देहरादून, मुरूगप्पा ग्रुप  के हिस्से मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने भारत की क्लीन मोबिलिटी यात्रा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कंपनी पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माता बन गई है। इस उपलब्धि के साथ मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने भारत की सबसे बड़ी सीमेंट एवं रैडी-मिक्स कॉन्क्रीट कंपनी अल्ट्रा टेक सीमेंट लिमिटेड को देश का पहला पीएम ई-ड्राइव-सर्टिफाईड इलेक्ट्रिक हैवी ट्रक, राइनो 5538, ईवी 6 ग् 4 टै्रक्टर ट्रेलर डिलीवर किया है। यह उपलब्धि इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उपलब्धि का जश्न अरुण मुरुगप्पन, चेयरमैन-मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी), जलज गुप्ता, एमडी-मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (टीआई क्लीन मोबिलिटी), साथिया राज, चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की मौजूदगी में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *