पंतनगर में हिन्दुस्तान जिंक ने सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संकल्प को दोहराया

पंतनगर, वेदांता ग्रुप एवं विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक और सिल्वर उत्पादकों में से एक, हिन्दुस्तान ज़िंक ने अपने सभी बिजनेस लोकेशन पर जागरूकता पहलों की एक व्यापक श्रृंखला के साथ 37वां सड़क सुरक्षा महीना और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया। महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम में कंपनी की सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दिखी, जिसमें हजारों कर्मचारी, बिजनेस पार्टनर, स्थानीय नागरिकों, ड्राइवर और संचालन क्षेत्र आस-पास के समुदाय एक साथ मिलकर जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हुए।
पंतनगर ने बड़े पैमाने पर सार्वजनिक पहल की, जिसमें पुलिस और आरटीओ के साथ एक बड़ी भागीदारी के साथ बाइक रैली, आंखों और पीयूसी कैंप, स्लोगन प्रतियोगिताएं, रोको-टोको कार्यक्रम, रिफ्लेक्टर वितरण, और कम रोशनी की स्थिति में सुरक्षा में सुधार के लिए ब्लाइंड स्पॉट पर रिफ्लेक्टर लगाना शामिल था।
अभियान की शुरुआत एसएसपी यातायात रूद्रपुर निहारिका तौमर,एआरटीओ नवीन कुमार एवं एसबीयू डायरेक्टर पंतनगर हिन्दुस्तान ज़िक अनामिका झा  ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखा कर की, जिसमें रक्षात्मक और अनुशासित ड्राइविंग के महत्व पर जोर दिया गया। इस रैली में कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर और स्थानीय अधिकारियों ने भाग लिया, जो सुरक्षित सड़कों के लिए साझा जिम्मेदारी पर एक मजबूत संदेश था। हिन्दुस्तान ज़िंक के ऑपरेशनल क्षेत्र में, कई टीमों ने सभी स्तरों पर लोगों को शामिल करने के लिए डिजाइन की गई संरचित गतिविधियाँ शुरू कीं। कंपनी द्वारा रोकांे-टोकांे तिविधियों, श्रमिकों के लिए ब्लाइंड-स्पॉट प्रशिक्षण, और अनुपालन को मजबूत करने के लिए व्यवहारिक सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। परिवारों के लिए प्रशिक्षण, ग्राम जागरूकता कार्यक्रम, वाहन निरीक्षण, रोकों- टोकों गतिविधियाँ और अग्निशमन प्रशिक्षण आयोजित किया और मवेशियों के लिए रिफ्लेक्टिव नेक स्ट्रैप लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *