टर्म इंश्योरेंस भारतीय परिवारों के लिए वित्घ्तीय सुरक्षा की नींव

देहरादून,  भारत जैसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था में, टर्म लाइफ इंश्योरेंस परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। अगर घर के कमाने वाले व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, या फिर असमय उसकी मौत हो जाती है तो यह इंश्योरेंस उसके पीछे छूटे परिवार को वह वित्तीय मदद देता है जिसकी उन्हें सख्त जरूरत होती है।टर्म इंश्योरेंस क्यों?
टर्म इंश्योरेंस की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें बहुत कम प्रीमियम में उच्घ्च लाइफ कवर मिलता है और यह आपकी अनुपस्थिति में आपके प्रियजनों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक आदर्श साधन है। उदाहरण के लिए, अगर 30 साल का कोई स्वस्थ व्यक्ति जो धूम्रपान नहीं करता, वह हर महीने करीब 1,000 रुपये देकर 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर ले सकता है। भगवान न करे अगर उसे कुछ हो जाए, तो बीमा कंपनी से मिलने वाले इन पैसों से उसका परिवार घर के खर्च चला सकता है, पुराने कर्ज चुका सकता है और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठा सकता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह आपकी गैर-मौजूदगी में आपके परिवार के रहन-सहन को बिगड़ने नहीं देता।
इंश्योरेंस अवेयरनेस कमिटी (आईएसी-लाइफ) के एक सदस्य ने कहा, “जैसे-जैसे परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, टर्म इंश्योरेंस लेना दिखावा नहीं बल्कि एक जरूरत बन जाता है। यह आपके परिवार के आर्थिक भविष्य को सुरक्षित करता है, जिससे आप बिना किसी चिंता के जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। जब आपको पता होता है कि आपके अपनों का भविष्य सुरक्षित है, तो आपको मन की शांति मिलती है और आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने पर बेहतर ध्यान दे पाते हैं। अगर आप टर्म इंश्योरेंस खरीदने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं, तो वह समय आज ही है। मेरी हर परिवार से गुजारिश है कि वे घर के कमाने वाले सदस्यों का बीमा जरूर करवाएं ताकि उनके भविष्य की नींव मजबूत रहे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *