रूद्रप्रयाग, उत्तराखंड क्रान्ति दल की जनजागरण यात्रा विकासखण्ड जखोली पहुंची। सुमाड़ी तिलवाड़ा से जनजागरण अभियान की शुरुआत करते हुते यात्रा तुनेटा मयाली होते हुये जखोली पहुंची। जखोली में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
बता दें कि स्व इन्द्र मणि बडोनी के जन्म शताब्दी वर्ष पर उक्रांद द्वारा चरण वद्ध जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में बढ़ते जंगली जानवर के आंतक, अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोशियों को सजा दिलाने, जल जंगल जमीन पर स्थानीय लोगों का अधिकार बहाल करने, मूल निवास प्रमाण पत्र बहाल करने, बढ़ती बेरोजगारी, घटती नौकरियां, भ्रष्टाचार, बढ़ते पलायन, स्थाई राजधानी गैरसैंण जैसे मुद्दों के साथ यात्रा निकाली जा रही है। उत्तराखंड क्रान्ति दल सरकार से 25 सालों का हिसाब मांग रही है। दल का कहना है कि 10 मुख्यमंत्री बनने के बाद भी प्रदेश की राजधानी तक तय नहीं हो पायी। यात्रा के दौरान उत्तराखंड क्रान्ति दल ने जखोली, मयाली आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभा की। जन गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष राय सिंह पंवार, उम्मेद सिंह नेगी, अनिल थपलियाल, देवेन्द्र चमोली, अजीत भंडारी, शैलेन्द्र बुटोला, उपेन्द्र पंत, दीप प्रकाश भट्ट सहित अन्य मौजूद थे।