कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने मेटा के साथ की साझेदारी

देहरादून, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने दो पहलों के शुभारंभ के लिए आज मेटा के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ये पहल हैं-स्किल इंडिया मिशन के लिए एक एआई असिस्टेंट और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और मिक्स्ड रियलिटी (एमआर) में 5 उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करना। इसके तहत, स्किल इंडिया डिजिटल (एसआईडी) पोर्टल पर शिक्षार्थियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए मेटा के ओपन-सोर्स लामा मॉडल द्वारा संचालित एक अभिनव एआई-आधारित चौटबॉट विकसित किया जाएगा। मेटा के ओपन-सोर्स एआई मॉडल को भारत के एआई इकोसिस्टम के लिए सुलभ बनाकर, हम भारत के एआई मिशन के अनुरूप एक सहयोगी ई-गवर्नेंस फ्रेमवर्क की कल्पना करते हैं। इस फ्रेमवर्क के तहत बड़े पैमाने पर सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को तेजी से आगे बढ़ाने की क्षमता वाले प्रभावशाली एआई समाधानों को अपनाने के प्रयासों में तेजी लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, चेन्नई और कानपुर में स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) में 5 उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) कायम किए जाएंगे। ये कंेद्र शिक्षार्थियों और प्रशिक्षकों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में मौजूदा कौशल सीखने और बढ़ाने के लिए नवीनतम वीआर तकनीक से लैस करेंगे। एआई असिस्टेंट पर साझेदारी का उद्देश्य सूचना पहुँच को सुव्यवस्थित करना, सीखने के परिणामों में सुधार करना और छात्रों को सहज डिजिटल इंटरफ़ेस के माध्यम से सहज सहायता प्रदान करना है। 5 उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) रियलिस्टक सिमुलेशन भी प्रदान करेंगे, जुड़ाव में सुधार करेंगे और कौशल विकास प्रशिक्षण तक पहुँच बढ़ाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *