देहरदून, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान उत्सव के जोश के बीच, अमेजन पे यूपीआई ने शॉपिंग इवेंट के पहले 48 घंटों में असाधारण वृद्धि का अनुभव किया है, जिसमें उपयोग में साल-दर-साल 16ः की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इस गति को बनाए रखने और उत्सव के सीजन के दौरान ग्राहकों को और अधिक मूल्य प्रदान करने के लिए, अमेजन पे ने अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 के हिस्से के रूप में एक विशेष ‘बंपर रिवॉर्ड्स’ कार्यक्रम लॉन्च किया है।
इस रोमांचक पहल के तहत ग्राहक अमेजन पे यूपीआई के जरिए लेन-देन पूरा करके 10,000 रुपये तक के रिवॉर्ड्स कमा सकते हैं, चाहे वह अमेजन.इन पर हो या उसके बाहर। ग्राहक अमेजन पे के बंपर रिवॉर्ड्स को 1वीं, 5वीं, 10वीं और 15वीं यूपीआई लेन-देन पर अनलॉक कर सकते हैं, जिसमें बिल भुगतान, टिकट बुकिंग, स्कैन एंड पे और अन्य कई तरह के उपयोग शामिल हैं।