फ्लटर डिजीमेट में निवेश किया

देहरादून,  ज़ी मीडिया कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीएसईरू 532794, एनएसईरू जी मीडिया), भारत के सबसे प्रमुख और सबसे बड़े समाचार नेटवर्क में से एक, ने घोषणा की है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ज़ी आकाश न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड ने आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त करने के बाद, फ्लटर डिज़ीमेट प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने के लिए एक समझौता किया है। यह निवेश ज़ी आकाश न्यूज़ प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फ्लटर के इक्विटी शेयर और परिवर्तनीय वारंट में सब्सक्राइब करके किया जाएगा।
फ्लटर सूचना प्रौद्योगिकी समाधानों और प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं के व्यापार में है। यह निवेश 31 दिसम्बर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है।
इससे पहले, ज़ी मीडिया कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने 13.33 लाख परिवर्तनीय वारंट जारी करके 200 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए मंजूरी दी थी। प्रस्तावित आवंटितों में एफआईआई यूएनआईको ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड लिमिटेड, अल महा इन्वेस्टमेंट फंड पीसीसी दृ ओनिक्स स्ट्रेटेजी, और एबिसु ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड लिमिटेड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *