देहरादून, प्लंबर बाथवेयर, एक्वा प्लंबिंग्स प्रा. लि. का प्रमुख बाथवेयर ब्रांड, ने अल्मोड़ा लिट फेस्ट 2024 के लिए अपना सहयोग देने की घोषणा की है। यह फेस्टिवल 17 से 19 अक्टूबर को उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित 16वीं सदी के ऐतिहासिक किले मल्ला महल में आयोजित होगा। इस आयोजन में साहित्य, संस्कृति, और विचारों की चर्चा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भारत और विदेशों के कई प्रसिद्ध लेखक, कवि और बुद्धिजीवी इसमें शामिल होंगे और तीन दिनों तक उद्देश्घ्यपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ साहित्य के इस उत्सव का आनंद लेंगे।
प्लंबर बाथवेयर, अपनी कम्युनिटी को सहयोग देने के वादे के साथ, उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थानीय संस्कृति, शिक्षा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। हिमालय को जीवनदायिनी जल का स्रोत मानते हुए, कंपनी इस फेस्टिवल को पानी, प्रकृति और संस्कृति के महत्व को मनाने का एक अनूठा अवसर मानती है। इसके अलावा, प्लंबर बाथवेयर ने वादा किया है कि कुमाऊं क्षेत्र से मिलने वाले अपने कुल राजस्व का 1ः स्थानीय विकास, कौशल वृद्धि और शिक्षा के लिए लगाएगा।