एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स को ईस्टर्न रेलवे जोन के मालदा डिवीजन से रेलवे ऑर्डर मिला

देहरादून, एलईडी वीडियो डिस्प्ले के डिज़ाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल लीडर एमआईसी (एमआईसी) इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीएसईरू 532850, एनएसईरू एमआईसीईएल) ने घोषणा की है कि उसे ईस्टर्न रेलवे जोन के मालदा डिवीजन से ईस्टर्न रेलवे के मालदा मंडल के अभयपुर स्टेशन पर सीआईबी के प्रोविज़न  हेतु स्वीकृति पत्र मिला है। इससे पहले, इसे एसजीई, एसए में टेलीकॉम बेस्ड पैसेंजर सुविधाओं के प्रोविज़न और ईएलएस , इरोड में एफआईओएसएनईटी के प्रोविज़न के लिए सदर्न रेलवे जोन के सेलम डिवीजन से स्वीकृति पत्र मिला था।
हाल ही में, कंपनी को अमीर भारत स्टेशन स्कीम (एबीएसएस) के तहत 14 स्टेशंस को पीएफ से जोड़ने के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज देने के संबंध में दूरसंचार सामग्री की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग हेतु वेस्टर्न रेलवे जोन के रतलाम डिवीजन से स्वीकृति पत्र मिला।
इससे पहले, कंपनी ने 30 जून 2024 (फाइनेंशियल ईयर 25 की पहली तिमाही) को समाप्त तिमाही के लिए शानदार आय दर्ज की थी। 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने ऑपरेशनल रेवेन्यू  से 1071.46 लाख रुपये रिपोर्ट किए, इसमें सालाना 53 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। एबिटा में सालाना 32 प्रतिशत का उछल आया और यह 212.26 लाख रुपये (फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली तिमाही) से 281.24 लाख रुपये (फाइनेंशियल ईयर 25 की पहली तिमाही) हुआ। शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 59 प्रतिशत बढ़ गया, जो 123.60 लाख रुपये (फाइनेंशियल ईयर 24 की पहली तिमाही) से 196.52 लाख रुपये (फाइनेंशियल ईयर 25 की पहली तिमाही) पहुंचा। शुद्ध लाभ मार्जिन 17.98 प्रतिशत रिपोर्ट किया गया, जो सालाना आधार पर 45 बीपीएस की वृद्धि दर्ज करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *