झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, तलाश जारी – Waqt Ki Nazar

झील में पैरामेडिकल छात्रा ने लगाई छलांग, तलाश जारी

पौड़ी,  कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र में जीवीके झील में एक युवती के छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित टीमों ने झील में युवती की तलाश शुरू कर दी है। युवती का अब तक कोई सुराग नही लग पाया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरूवार की शाम सुपाणा के समीप जीवीके झील में युवती के कूदने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि युवती ने घर पर फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल चैरास चैकी को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवती झील में छलांग लगाते हुए दिखाई दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका बैग भी बरामद हुआ है। युवती की पहचान पल्लवी कठैत (20), पुत्री महिपाल सिंह कठैत, निवासी श्रीकोट गंगानाली, श्रीनगर गढ़वाल के रूप में हुई है। वह मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा के अनुसार, परिजनों से पूछताछ में युवती के लंबे समय से मानसिक परेशानी और एंग्जायटी डिसऑर्डर से जूझने की जानकारी सामने आई है। पुलिस झील में युवती की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *