देहरादून, भारत में केवल क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड और इटर्नल लिमिटेड (जिसे पहले जोमैटो लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) ने इटर्नल एसबीआई कार्ड को लॉन्च करने और इसके लिए श्अर्ली एक्सेसश् (‘पहले पहुँच’) की सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यह एक सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे इटर्नल और इससे जुड़ी कंपनियों की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। यह इस श्रेणी के शुरुआती कार्डों में से एक है, जो एक ही इकोसिस्टम के अंतर्गत कई ब्रांडों पर तुरंत छूट प्रदान करता है। इससे ग्राहकों को रोजमर्रा की खरीदारी पर अधिक लाभ मिलेगा और इटर्नल समूह के ब्रांडों के अलावा भी कई अन्य लाभ प्राप्त होंगे। ग्राहक अब जोमैटो, ब्लिंकिट और डिस्ट्रिक्ट ऐप्स के माध्यम से पहले आवेदन करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। 22 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध तरीके से कार्ड उपलब्ध होने पर उन्हें आवेदन करने के लिए आमंत्रण भेजा जाएगा। कार्डधारकों को जोमैटो, डिस्ट्रिक्ट और ब्लिंकिट पर किए गए लेन-देन पर 10ः की तत्काल छूट मिलेगी। ब्लिंकिट पर इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्यूटी श्रेणियों के उत्पादों की खरीदारी पर 10ः और अन्य सभी श्रेणियों की खरीदारी पर 5ः की तत्काल छूट मिलेगी (नीचे दी गई कुछ अपवर्जित श्रेणियों को छोड़कर)। इन सभी छूटों की कुल सीमा उपर्युक्त सभी प्लेटफॉर्म पर की गई खरीदारी के लिए 2,000 प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, बिस्ट्रो पर 10ः की तत्काल छूट और डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से मूवी टिकट खरीदने पर एक के साथ एक टिकट मुफ्त का ऑफर मिलेगा। (इटर्नल के ब्रांडों पर मिलने वाली सभी छूटें इन प्लेटफॉर्म पर पहले से उपलब्ध ऑफर के अतिरिक्त होंगी।) इटर्नल एसबीआई कार्ड के माध्यम से ग्राहक अपोलो 24द्य7, इक्सिगो, उबर और अर्बन कंपनी पर खर्च करने पर 5ः कैशबैक भी कमा सकते हैं। इस कैशबैक की अधिकतम सीमा घ्1,000 प्रति माह होगी। इटर्नल एसबीआई कार्ड में कैशबैक स्वतः खाते में जमा होने की सुविधा भी है। इसके तहत, स्टेटमेंट तैयार होने पर पात्र लेन-देन पर मिलने वाला कैशबैक सीधे एसबीआई कार्ड खाते में अपने आप जमा हो जाएगा।