देहरादून, प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित की जाने वाली ’’उत्तराखंड न्याय यात्रा’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ 22 अक्टूबर को प्रदेश के चारों कोनो से किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड न्याय यात्रा का पहला दल दिनांक 22 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी एवं विधायक तिलकराज बेहड के संयुक्त नेतृत्व में अल्मोड़ा के गोलज्यू मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ शुभारम्भ कर रानीखेत, खैरना, भवाली, भीमताल होते हुए हल्द्वानी पहुंचेगा। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को लालकुंआ, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा होते हुए रूद्रपुर पहुंचेगा तथा दिनांक 24 अक्टूबर को गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर होते हुए जसपुर पहुंचने के उपरान्त दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के साथ यात्रा का समापन होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी एवं विधायक लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में दूसरा दल दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को श्री बद्रीनाथ धाम में पूजा अर्चना के उपरान्त जोशीमठ, पीपलकोटी होते हुए चमोली पहुंचेगा। 23 अक्टूबर 2026 को नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर होते हुए रूद्रप्रयाग पहुंचेगा। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र चैबट्टाखाल के सतपुली, विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के दुगड्डा एवं कोटद्वार में न्याय यात्रा आयोजित की जायेगी। दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को लैन्सडाउन तथा बीरोंखाल में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है तथा 26 अक्टूबर 2026 को गैरसैण में विधानसभा घेराव की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया है।
उत्तराखंड न्याय यात्रा का तीसरा दल चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में दिनांक 22 अक्टूबर को देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के उपरान्त राजपुर विधानसभा, एवं मसूरी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का आयोजन किया गया है। दिनंाक 23 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र सहसपुर एवं विधानसभा क्षेत्र विकासनगर में यात्रा का आयोजन करने के साथ ही दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को चकराता विधानसभा क्षेत्र के त्यूनी में न्याय यात्रा एवं विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र कैन्ट एवं विधानसभा क्षेत्र धरमपुर तथा दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। तत्पश्चात श्री प्रीतम सिंह 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को गैरसैण में आयोजित विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करेंगे।
न्याय यात्रा का चैथा दल चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह, विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक रवि बहादुर, विधायक विरेन्द्र कुमार जाति एवं विधायक अनुपमा रावत के नेतृत्व में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार शहर से यात्रा का शुभारम्भ कर हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में यात्रा का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र खानपुर, विधानसभा क्षेत्र मंगलौर एवं विधानसभा क्षेत्र झबरेडा में न्याय यात्रा का आयोजन किया गया है। दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र भगवानपुर, विधानसभा क्षेत्र रूडकी एवं विधानसभा क्षेत्र मंगलौर में न्याय यात्रा आयोजित की गई है। दिनंाक 30 अक्टूबर 2026 को विधानसभा क्षेत्र लक्सर एवं विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर में न्याय यात्रा सम्पन्न होगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैंन राजीव महर्षि ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा घेराव कार्यक्रम के उपरान्त न्याय यात्रा का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी सुविधा अनुसार न्याय यात्रा कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उत्तराखंड न्याय यात्रा कार्यक्रमों में पार्टी के सभी विधायकगण, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, एआईसीसी, पीसीसी सदस्य, अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।