राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या, दी शुभकामनायें – Waqt Ki Nazar

राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या, दी शुभकामनायें

देहरादून, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा भवन, देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा चुनाव हेतु अधिकृत प्रत्याशी दिनेश आर्य के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर दिनेश आर्य को नामांकन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य जी एक जमीन से जुड़े नेता रहे है और उनका संगठन और पार्टी  के साथ कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। ऐसे मे वह राज्यसभा में उत्तराखंड की आवाज और यहाँ के जन मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे जिसका लाभ निश्चित ही राज्य को प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *