अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की 8 अक्टूबर से होगी शुरुआत – Waqt Ki Nazar

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की 8 अक्टूबर से होगी शुरुआत

देहरादून,  बहुप्रतीक्षित अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से हो रही है, जो ग्राहकों के लिए प्रमुख ब्रांडों के स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम व किचन, दैनिक जरूरतों और अन्य विस्तृत श्रेणियों में शानदार डील्स लेकर आ रहा है। ग्राहक देश भर में तेज और सुविधाजनक डिलीवरी के साथ-साथ साल की सबसे कम कीमतों और शानदार डील्स के साथ अपनी त्योहारी जरूरतों की खरीदारी कर सकते हैं।
सौरभ श्रीवास्तव, वाइस प्रेसिडेंट, अमेजन इंडिया ने कहा, इस अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में लाखों सेलर्स और सैमसंग, एप्पल, सोनी, एलजी, शाओमी, नाइकी और लोरियल पेरिस सहित प्रमुख ब्रांड्स लाखों प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों के लिए साल की सबसे कम कीमतें ला रहे हैं। ग्राहक 10ः इंस्टेंट एसबीआई बैंक डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ अनलिमिटेड 5ः कैशबैक, कूपन्स, नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर्स और प्राइम मेंबर्स के लिए अतिरिक्त बचत के साथ और भी अधिक लाभ उठा सकते हैं। यह डिलीवरी के मामले में हमारा अब तक का सबसे तेज अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल होगा, खासकर प्राइम मेंबर्स के लिए। हमारे पास अमेजन नाउ के जरिए कुछ ही मिनटों में डिलीवर होने वाले हजारों प्रोडक्ट्स हैं, सेम-डे डिलीवर होने वाले 10 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स का बड़ा चयन है, नेक्स्ट-डे डिलीवर होने वाले 40 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स हैं और अनलिमिटेड फ्री प्राइम डिलीवरी वाले लाखों अन्य प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *