वी-गार्ड ने हरिद्वार में मॉड्यूलर स्विच और डिजाइनर इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट लॉन्च किए

देहरादून,  देश के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स में से एक, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज हरिद्वार बाजार में अपने कई नए प्रोडक्ट उतारे। इनमें प्रीमियम मॉड्यूलर स्विच रेंज एरिजो और जाइरो, डिजाइनर कवर प्लेट कलेक्शन पेसआर्ट और ट्रोसिया, इन-बिल्ट डिजिटल डिस्प्ले वाला इनवीडिया़ टीपीएन डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड, और एरिजो प्लस वायर शामिल हैं।
इनके साथ कंपनी अपना मॉड्यूलर स्विच और स्विचगियर पोर्टफोलियो मजबूत कर रही है। एरिजो रेंज में तराशे हुए आकार और प्रीमियम फिनिश मिलते हैं, जिनमें व्हाइट, मैटेलिक स्टील ग्रे, शैम्पेन गोल्ड और डार्क वुड शामिल हैं। पेसआर्ट डिजाइनर कवर प्लेट कई तरह के मटेरियल, रंग और फिनिश में आती हैं। पेसआर्ट को श्इंडियाज बेस्ट डिजाइन अवॉर्ड्स 2026श् में सम्मानित किया गया है। जाइरो रेंज पतली प्रोफाइल, चलाने में आसानी और टिकाऊ बनावट के लिए बनाई गई है। एरिजो और पेसआर्ट पर 15 साल की वारंटी है और जाइरो और ट्रोसिया पर 10 साल की। इस लॉन्च पर बात करते हुए वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर एवं चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वी.रामचंद्रन ने कहा, कि हमारे ये नए प्रोडक्ट्स आज के घरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। एरिजो, जाइरो, पेसआर्ट और ट्रोसिया के शानदार फिनिश और सुंदर डिजाइनों से लेकर, इनवीडिया़ टीपीएन डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड और एरिजो प्लस वायर की बेहतरीन तकनीक तक, हर चीज को इस तरह बनाया गया है कि खूबसूरती, सुरक्षा, आसानी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस, सब एक साथ घुल-मिल जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *